ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

महाकालेश्वर मठ के नाम पर लाखों की ठगी, जहानाबाद के कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा के घर रेड, 4 बंधुआ मजदूरों को उसके चंगूल से कराया गया मुक्त

01-Aug-2023 09:35 PM

By First Bihar

JEHANABAD: जहानाबाद के कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से बचने के लिए उसने नाम तक बदल रखा था। पप्पू शर्मा ने अपना दूसरा नाम रमेश रजक रखा है। उसी नाम से वह महाकालेश्वर मठ चलाता है। इस मठ के नाम पर वह कई कारोबारियों को चूना लगा चुका है। 


इनमें से दो कारोबारियों को 30 लाख रुपये का चूना लगाया और जब इन्होंने पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दो कारोबारियों ने इस बात की लिखित शिकायत लोकल थाने में दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को परस बिघा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव स्थित पप्पू शर्मा के आवास पर छापेमारी की। 


जहानाबाद पुलिस ने जब पप्पू शर्मा के घर पर रेड मारी तो इस दौरान बड़े ठगी का खुलासा हुआ। पप्पू शर्मा उर्फ रमेश रजक ने महाकालेश्वर मठ के नाम पर पटना के कारोबारियों से लाखों के सामान अपने आवास पर मंगवा लिया। जब कारोबारियों ने पैसे की मांग की तो जान से मारने की धमकी देने लगा।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को पता चला कि पटना के मगध निर्माण एजंसी से 16 लाख के टाइल्स, सीमेंट मंगवाया गया था। वही ग्रीन नर्सरी 14 लाख का सजावट का सामान मंगवाया था। लेकिन दोनों में से किसी को एक चवन्नी भी पप्पू शर्मा ने नहीं दिया था। जब दोनों कारोबारी पैसे की मांग करने गये तो पप्पू शर्मा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। थक हारकर दोनों कारोबारियों ने इस बात की शिकायत लोकल पुलिस से की। 


जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पप्पू शर्मा के आलीशान मकान में रेड के दौरान पुलिस ने चार बंधुआ मजदूरों को भी रिहा कराया। संजय साव, जुगेश राम, उताउल और गूंगा इन चार मजदूरों ने बताया कि उनके साथ पप्पू शर्मा बड़ी ज्यादती करता है। थोड़ी सी गलते होने पर जानवरों की तरह पिटाई करने लगता है। पुलिस ने मौके से 30 लाख से अधिक के ठगी का सामान बरामद किया है। वही मौके से उसके भांजे मनीष को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान भनक लगते ही पप्पू शर्मा नौ दो ग्यारह हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पप्पू शर्मा जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।