ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / महागठबंधन में महाघमासान, कांग्रेस ने कहा-याद है न RJD हमारे बगैर जब भी...

महागठबंधन में महाघमासान, कांग्रेस ने कहा-याद है न RJD हमारे बगैर जब भी चुनाव लड़ी तो क्या हश्र हुआ? बेहूदा बयान दे रहे हैं शिवानंद तिवारी

16-Nov-2020 04:02 PM

PATNA: बिहार चुनाव परिणाम के बाद बिहार के महागठबंधन में महाघमासान छिड़ गया है. राहुल गांधी पर आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी के बयान से बौखलाये कांग्रेस के महासचिव शक्ति सिंह गोहिल ने राजद को औकात बतायी है. गोहिल ने कहा कि आरजेडी को याद है न कि वह जब भी कांग्रेस के बगैर चुनाव लड़ी तो उसका क्या हश्र हुआ. गोहिल ने शिवानंद तिवारी को बेहूदा बयान देने वाला आस्तीन का सांप करार दिया है.


आरजेडी-कांग्रेस में घमासान

दरअसल बिहार चुनाव परिणाम के बाद आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोला था. शिवानंद तिवारी ने  बिहार चुनाव में हार के लिए सीधे-सीधे कांग्रेस और राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था. तिवारी ने कहा था, ''कांग्रेस जिस तरह से चुनाव लड़ रही है, उससे बीजेपी को ही फायदा पहुंचा रही है. उन्होंने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन 70 रैलियां भी नहीं की. राहुल गांधी तीन दिन के लिए आए जबकि प्रियंका गांधी तो आईं भी नहीं.'' शिवानंद तिवारी ने कहा था कि जब बिहार में चुनाव अपने पूरे शबाब पर था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस पर पिकनिक मना रहे थे. 


कांग्रेस का तगड़ा पलटवार, आरजेडी को बतायी औकात

शिवानंद तिवारी का ये बयान देश भर में चर्चे में आ गया. लिहाजा आज कांग्रेस के महासचिव और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल जवाब देने मैदान में उतरे. गोहिल ने कहा कि क्या शिवानंद तिवारी जैसे नेता बिहार के सियासी इतिहास से परिचित नहीं है. क्या वे नहीं जानते कि राजद जब भी कांग्रेस के बगैर चुनाव मैदान में उतरी, चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव तब उसका क्या हश्र हुआ.


कांग्रेस महासचिव शक्ति सिंह गोहिल ने शिवानंद तिवारी को बेहूदा बयान देने वाला आस्तीन का सांप करार दिया. उन्होंने कहा कि शिवानंद तिवारी जैसे लोग जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार को मदद करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. शिवानंद ने कितने दफे दल बदला है वह उन्हें भी याद नहीं होगा. वे जेडीयू के सांसद रहे हैं और इसलिए जेडीयू की मदद कर रहे हैं. 


आरजेडी ने हमें सही सीट नहीं दी

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में हुए सीट शेयरिंग में कांग्रेस को सही सीटें नहीं दी गयीं. गठबंधन धर्म निभाने के लिए कांग्रेस ने ऐसी सीटें स्वीकार की जहां पार्टी का उम्मीदवार पिछले 30-40 सालों में कभी नहीं जीता था. जहां कांग्रेस के पास मजबूत उम्मीदवार था उन सीटों को बार-बार आग्रह करने के बावजूद आरजेडी ने कांग्रेस को नहीं दिया. इसके बावजूद गठबंधन धर्म निभाया गया. गोहिल ने शिवानंद के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है.