गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Sep-2020 02:51 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. वामदल महागठबंधन में 2 दर्जन सीटों पर दावा कर रही है. सीट बंटवारे को लेकर इस वक़्त आरजेडी दफ्तर में वामदल के नेता राजद नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं.
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कवायद तेज हो गई है. बीते दिन रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी राबड़ी आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ बातचीत की. इस मुलाकात के दो दिन बाद वामदल के नेता भी आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर राजद अध्यक्ष जगदानंद के साथ भोला यादव मीटिंग कर रहे हैं.
इसबार के चुनाव में वामदल तक़रीबन दो दर्जन सीटों पर लेफ्ट का उम्मीदवार उतराना चाहते हैं. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सीपीआई 15 सीट और सीपीएम 8 सीटों की मांग कर रही है. सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है. अब देखना ये होगा कि आखिर कब तक बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय होता है.