Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-Nov-2022 07:11 AM
GAYA : बिहार में उच्च शिक्षा की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। राज्य के विश्वविद्यालयों में जो माहौल चल रहा है उसे देखकर नहीं लगता कि यहां पढ़ाई सही तरीके से हो रही, हंगामे और बवाल की खबरें हर दिन सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मगध यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है, जहां विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा है। मामला कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे छात्रों की पिटाई से जुड़ा हुआ है। दरअसल मगध यूनिवर्सिटी के फिजियोथैरेपी डिपार्टमेंट के छात्र और छात्राओं ने कुलपति और रजिस्ट्रार से मुलाकात करना चाहता थे लेकिन वहां मौजूद लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें 5 छात्राओं के साथ-साथ कई छात्र घायल हो गए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और कुलपति रजिस्ट्रार को भागकर जान बचानी पड़ी।
यह पूरा मामला फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट की परीक्षा में देरी से जुड़ा हुआ है। डेढ़ साल से इस डिपार्टमेंट की परीक्षा नहीं ली गई है और इस वजह से छात्र खासे नाराज हैं। इसी मामले को लेकर या छात्र यूनिवर्सिटी के मनु लाल लाइब्रेरी में कुलपति से मुलाकात करने गए थे। यहां एक सेमिनार का आयोजन हो रहा था। छात्रों को कुलपति से मिलने की इजाजत नहीं मिली तो लाइब्रेरी के गेट के बाहर ही वह खड़े हो गए। तकरीबन 3 घंटे बाद जब कुलपति और रजिस्ट्रार एक ही गाड़ी में बैठकर निकलने लगे तो गेट पर बैठे छात्रों ने गाड़ी को रोककर वीसी से मुलाकात करना चाहा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने छात्रों को हटाना शुरू कर दिया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।
इस हाथापाई में कई छात्राओं को चोट भी आई। पूरे हंगामे के बीच कुलपति और रजिस्ट्रार अपनी गाड़ी से निकल गए और बाद में छात्राओं की तरफ से मगध यूनिवर्सिटी थाने में ही एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया गया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे छात्राओं पर वीसी के लोगों ने हमला किया।