Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Dec-2023 07:07 PM
By First Bihar
GAYA: मगध विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर सत्र 2018- 20 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी नहीं होने से गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी और दिन भर मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये। पिछले दिनों रिजल्ट जारी करने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया था इसके बाबजूद अभी तक छात्रों का परिणाम नहीं जारी किया गया। जबकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली एसटीईटी 2024 की आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी तक है।
बता दें कि पिछले सितंबर में आयोजित एसटीईटी परीक्षा में भी विवि की लापरवाही के कारण इस सत्र के छात्र परीक्षा से वंचित हो चुके हैं। बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली अध्यापक भर्ती परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है। जिसके लिए एसटीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है अन्यथा छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। कपकपाती ठंड के बीच छात्र सुबह से ही धरना पर बैठे थे लेकिन विवि द्वारा किसी तरह का जरूरी इंतजाम नहीं किया गया। छात्रों को भगवान भरोसे मुख्य द्वार पर छोड़ दिया गया।
कपकपाती ठंड में सैकड़ों छात्र रात तक विवि में डटे हुए हैं। सुबह में कुलसचिव से मौखिक वार्ता के बाबजूद कोई परिणाम नहीं जारी हो सका जबकि विवि के कुलपति के साथ साथ कोई भी प्रभारी परीक्षा नियंत्रक या उनके सहयोगी अधिकारी कोई वार्ता तक करने नहीं आए। विवि में अन्य कार्यों के लिए आए छात्रों का भी कोई कार्य अधिकारियों के लापरवाही एवं अनुपस्थिति के कारण शनिवार को नहीं हो सका।
तीन दिनों से कुलसचिव के मौखिक आदेश के बाबजूद छात्रों के कार्यों के लिए कोई परीक्षा विभाग में अधिकारी सामने नहीं आ रहे। छात्रों को अंक पत्र के नाम पे कभी पेपर नही होने तो कभी अधिकारी हस्ताक्षर के लिए उपस्थित नहीं होने के बहाने से छात्रों को दौड़ाया जा रहा है। इंकलाबी छात्र के संयोजक दीपक कुमार दांगी ने बताया कि जब तक छात्रों को रिजल्ट नहीं मिल जाता तब तक हम छात्र अनिश्चितकालीन धरना पर इसी तरह डटे रहेंगे। मौके पर इंकलाबी छात्र के रोहित कुमार,पंकज बिट्टू, राहुल प्रताप विक्रम,रागिनी , स्वीटी,बबिता ,बबली ,पूजा ,एवं सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद है।