ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / मगध यूनिवर्सिटी का सेशन लेट होने पर बोले नीतीश, कहा- मुझे भी दुख...

मगध यूनिवर्सिटी का सेशन लेट होने पर बोले नीतीश, कहा- मुझे भी दुख होता है

24-Jan-2023 11:48 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में मगध यूनिवर्सिटी का सेशन लेट होने से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।मगध विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को न तो समय से कराया जा रहा है और ना ही छात्रों को रिजल्ट ही समय पर मिल पा रहा है। रिजल्ट में हो रही देरी के कारण छात्रों को नौकरी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नौकरी में सलेक्शन होने के बावजूद रिजल्ट नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को अवसर गंवाना पड़ रहा है। पूरे मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इन सभी चीजों को देखा जा रहा है और इसके लिए जल्द ही अलग से बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है तो हमें भी दुख होता है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल वे समाधान यात्रा पर हैं लेकिन यात्रा के बाद वे इसको लेकर अलग से बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री को इसके बारे में निर्देश दे दिया है कि वे इसको देखें। कोशिश की जा रही है की सब यूनिवर्सिटी का काम तेजी से हो। सभी को कहा गया है कि सेशन को समय पर चलाएं। ये ठीक बात नहीं है कि छात्रों को दिक्कत हो रही है। सभी चीजों को देखने के बाद इसके लिए अलग से बैठक कर समस्या का निदान किया जाएगा।


सीएम नीतीश ने कहा कि विश्ववाद्यालयों के चल रहे लेट सेशन को लेकर राज्यपाल से भी बात हुई है। राज्यपाल भी इन सब चीजों को लेकर अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इसके साथ ही इस बात की भी कोशिश हो रही है कि राज्य के भीतर अधिक से अधिक बहालियां हों। बच्चों की परेशानी को देखकर हमलोगों के भी दुख होता है। सरकार बच्चे-बच्चियों को आगे बढ़ाना चाहती है लेकिन इस तरह की बाते आती हैं तो हमें भी दुख होता है। समाधान यात्रा पूरा होने के बाद अलग से बैठक करेंगे।