ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

माध्यमिक शिक्षक संघ ने मेधा सम्मान समारोह का किया आयोजन, नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को दी पाठ्य सामग्री

27-Jul-2019 07:07 PM

By 7

PATNA : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से पटना में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखें. इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के छात्र कल्याण परिषद द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए हमेशा से जाना जाता है. संघ के विभिन्न परिषदों जैसे शैक्षिक, मूल्यांकन व छात्र कल्याण परिषद द्वारा समय-समय पर राज्य के बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था के निर्माण के लिए चिंतन, संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है. वहीं, प्रो संजय कुमार सिंह ने कहा कि संघ शुरू से ही छात्र-छात्राओं के मनोबल, उत्साहवर्धन बढ़ाने, विभिन्न आपदाओं में सेवा प्रदान करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग आदि भी करता रहा है. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय के सभागार में राज्य के चयनित मेधा नेत्रहीन छात्र-छात्राओं को ब्रेल किट, ब्रेल पेपर, ब्रेल स्लेट, पाठ्य पुस्तकें आदि देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने दीप जलाकर किया. परिषद् के संयोजक डॉ अनिल कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत और संघ के सचिव चंद्रकिशोर कुमार ने मंच संचालन किया. इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में शिक्षकगण व शिक्षाविद मौजूद थे.