ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

CDPO के ऑफिस में निगरानी की छापेमारी, घूसखोर ऑपरेटर पैसा लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

09-Mar-2021 04:07 PM

MADHUBANI : इस वक्त एक ताजा खबर मधुबनी से सामने आ रही है, जहां सीडीपीओ के कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है. विजिलेंस की टीम ने एक रिश्वतखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. 


घटना मधुबनी जिले के राजनगर का है, जहां सीडीपीओ के कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने चणक छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम ने एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को पकड़ा है, जिसका नाम महेश झा के रूप में की गई है. विजिलेंस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डाटा एंट्री ऑपरेटर महेश झा के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी. सोमवार को टीम ने दफ्तर में छापेमारी कर ऑपरेटर को रंगेहाथ दबोच लिया. 


बताया जा रहा है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर महेश झा को 3 हजार 300 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया गया है. निगरानी के अफसर ने बताया कि जिसने शिकायत की थी वह एक आंगनबारी सेविका हैं. उन्होंने टीम को इस बात की जानकारी दी थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत की मांग कर रहा था.