Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार में CO के खिलाफ CJM कोर्ट में मुकदमा, अंचलाधिकारी पर क्या है आरोप? Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar News: बिहार के इन 8 जिलों से 19-सीटर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी, प्री-फिजिबिलिटी स्टडी को मिली मंजूरी Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा?
17-Nov-2021 04:41 PM
MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है. जहां शराब पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इस हमले में 4 जवान घायल हो गए है.
शराब माफियो के होसलें इस कदर बढ़ गए है कि छापामारी के लिए गई पुलिस पर ही शराब माफियो ने हमला कर दिया. मामला मधेपुरा के सदर थाना के बेल्हा क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची थी. जहां पदाधिकारियों के साथ मारपीट और पथराव की घटना को अंजाम दिया गया. जिसमें 4 जवान सहित एक महिला सिपाही भी घायल हुए.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को शराबबंदी की समीक्षा बैठक के बाद कई सख्त आदेश जारी किए हैं. जिसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी सख्त निर्देश दिये गए हैं. CM नीतीश ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शराबबंदी के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वो पूरी मुस्तैदी एवं मनोयोग के साथ काम करें. हम ना राज्य में शराब आने देंगे और ना ही शराब किसी को पीने देंगे. इसी सोच के साथ काम करें.