ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / मधेपुरा में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

मधेपुरा में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक

27-Jul-2022 06:39 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा के आलमनगर में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब अचानक एक दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग भयावह हो गयी। आग की तेज लपटों ने एक-एक कर 10 दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे बंद दुकानों में आग लग गयी। एक साथ दस दुकानों में लगी आग से इलाके अफरा-तफरी मच गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को चार घंटे लग गये। पुरैनी और उदाकिशुनगंज से भी दमकल की गाड़ी को आग बुझाने के लिए मंगाया गया। बताया जाता है कि यहां टायर की दुकान भी थी जिसमें 300 से अधिक टायर रखा हुआ था। 


टायर में आग लगने से आग की लपटे और तेज हो गयी और देखते ही देखते कई दुकानों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। वही गैरेज में रखे तीन बाइक भी जलकर खाक हो गया। वही फर्नीचर दुकान में रखे सारा फर्नीचर भी जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी लेने अंचलाधिकारी अभय कुमार, प्रभारी थाना अधिकारी रविंद्र राय सहित कई पदाधिकारियों स्थल पर पहुंचकर अग्निकांड में हुई क्षति का जायजा लिया।