Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
02-Jun-2020 09:43 AM
MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा में एक साथ 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने की कोशिश के बाद हॉस्पिटल में अफरातफरी मच गई. खाना नहीं मिलने से मरीज गुस्से में थे. किसी तरह से इनलोगों को समझाकर कंट्रोल किया गया.

हंगामा के बाद मिला खाना वह भी घटिया
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चौसा और कुमारखंड के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. जिसके बाद 17 प्रवासी मजदूरों को मधेपुरा के कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. दिनभर के भूखे प्रवासी मजदूरों को रात 12 बजे तक खाना नहीं मिला. जिससे परेशान होकर सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज भागने लगे. जैसे ही भागने की खबर अधिकारियों को लगी तो अफरातफरी का माहौल हो गया. तुरंत खाना भेजवाया गया. लेकिन जो खाना दिया गया वह भी घटिया किस्म का था. पीने का पानी पीला था.

वीडियो बनाकर लगाया कई आरोप
एक मजदूर वीडियो बनाकर आरोप लगा रहा है कि घटिया खाना और पानी की शिकायत उसने एक अधिकारी से की, लेकिन अधिकारी ने समस्या का समाधान नहीं किया. एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि इसकी शिकायत एसडीएम, सीओ, एसडीओ से बात की. लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था. खाना और पीने का इतना पानी घटिया दिया गया है कि उसको कोई जानवर भी नहीं खा और पी सकता है. जिससे मजबूर होकर वह भागने लगे. हंगामा के बाद अधिकारी पहुंचे और भरोसा दिया कि तीन टाइम का खाना मिलेगा और पीने का शुद्ध पानी मिलेगा. जिसके बाद हंगामा करने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज शांत हुए. प्रवासी मजदूरों ने कहा कि अगर यहां पर भोजन नहीं दे सकते तो हमे क्वॉरेंटाइन सेंटर ही भेज दे. वहां पर कोई दिक्कत नहीं है.