गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Oct-2022 02:11 PM
Bhagalpur/ lakhisaray : बिहार में रविवार को मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान इस परीक्षा को लेकर हो सबसे बड़ी जानकारी निकल कार सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस परीक्षा में 35 फर्जी परीक्षार्थी समेत कुल 15 मुन्ना भाई भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नाथनगर में तीन परीक्षा केंद्रों से मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा दे रहें 35 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। ये तीन परीक्षा केंद्रों का नाम बीएन कॉलेज, एसएस बालिका उच्च विद्यालय और बोल्डविन चाइल्ड स्कूल बताया जा रहा है।इन तीन जगहों से इन परीक्षार्थी गिरफ्तार किये गए है। इसके अलावा लखीसराय से इसी परीक्षा को लेकर एक बड़ी सूचना निकल कर सामने आयी है।
लखीसराय के एसएस बालिका में 15 परीक्षार्थी जांच के दौरान पकड़ाए हैं। ये 15 लोग ब्लूट्रुथ लगाकर परीक्षा देने बैठे हुए थे। बता दें कि, यहां जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा में पीबी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर ब्लूटुथ के साथ दो मुन्ना भाई पकड़ाया है जबकि एक अभ्यर्थी फरार हो गया है।
इसके अलावा नालंदा जिले के बिहार शरीफ के भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान तीन केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से कदाचार के आरोप में 42 परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कदाचार किए जाने की शिकायत मिलने पर पूरे केंद्र की गहन जांच की गई । जांच के दौरान छात्रों के कान में माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पकड़े गए । उसके बाद इन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने कहा कि इन सभी के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ के कचहरी रोड स्थित आरपीएस स्कूल के परीक्षा केंद्र से 37, किसान कॉलेज सोहसराय से 2 और आरपीएस स्कूल माकनपुर से 3 परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं सहरसा में भी कुल 19 परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ धराएं। सभी परीक्षार्थियों को पुलिस हिरासत में लाया गया। सदर थाना पुलिस सभी परीक्षार्थी से पूछताछ कर रही है। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों से इन्हें पकड़ा गया है। डीएम आनंद शर्मा और एसपी लिपि सिंह भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और हर पहलूओं की बारीकी से जांच की।