धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
10-Nov-2022 01:41 PM
BETTIAH : बिहार के बेतिया के नरकटियागंज के रोआरी गांव से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के आठ लोग मछली खाने से बीमार हो गए हैं, जिन्हें गंभीर अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार के एक सदस्य ने गांव से ही मछली खरीदकर लाई थी। जिसे खाने से सब लोग बीमार हुए। सभी को पेटदर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत है। मछली खाने के बाद छः लोगों की हालत इतनी बिगड़ी कि उनको अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
इसको लेकर चिकित्सक ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गलत खाना खाने से बीमार हो गए हैं। जिनको आनन-फानन में घर वालों ने अनुमंडल अस्पताल में एडमिट कराया है। फिलहाल सभी लोगों का उपचार इमरजेंसी में चल रहा है। इनलोगों का ब्लड जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अधिक जानकारी दी जा सकती है।
वहीं, इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि मनसा कुमारी की सोमवार को पुजाई थी. जिसमें मछली बनी थी। मछली गांव से ही खरीदी गई थी. जिसे खाने के बाद सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। गंभीर स्थिति होने पर सिंधु देवी, मराक्षी देवी, मनसा कुमारी, चंदा कुमारी, बेबी देवी को अस्पताल लाया गया। जहां स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।