Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार में गरीबों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप योजना, 22-24 घंटे तक होगी बिजली आपूर्ति Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के इस एयरपोर्ट को लेकर बड़ा ऐलान, इंटरनेशनल उड़ानों के लिए रनवे से लेकर लॉजिस्टिक पार्क के लिए फंड Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन
03-Jun-2020 05:53 PM
PATNA : लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी मनाने वाले डीएसपी साहब के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है. जी हां, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ के घर जाकर मछली पार्टी में शामिल होने वाले जहानाबाद के तत्कालीन डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है.
बिहार में लॉकडाउन के बीच मंत्री जी के स्टाफ की मछली पार्टी सुर्खियों में छाई रही थी. जहानाबाद स्थित अपने घर पर शिक्षा मंत्री के स्टाफ पिंटू यादव ने मछली पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें जिले के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे. मीडिया में खबर आने के बाद इस मामले में मंत्री ने अपने स्टाफ के ऊपर एक्शन लिया था और बाद में सरकार ने भी डीएसपी प्रभात भूषण कौन निलंबित कर दिया था. इस मामले में 19 अप्रैल को डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव सस्पेंड कर दिए गए थे और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला किया गया था.
अब इस मामले में गृह विभाग ने कार्यवाही की शुरुआत कर दी है. प्रभात भूषण श्रीवास्तव को अब लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी में शामिल होने के आरोपों पर सफाई देनी होगी. अगर सरकार उनके जवाब से संतुष्ट हुई तो किसी बड़ी कार्यवाही से वह बच जायेंगे.

