ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

मांझी की बातों से BJP का किनारा ! सम्राट चौधरी ने कहा ... बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, हम नहीं मानते उनकी बात...

मांझी की बातों से BJP का किनारा !  सम्राट चौधरी ने कहा ... बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, हम नहीं मानते उनकी बात...

02-Dec-2023 02:05 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राममांझी के बयान को सिरे से नाकार दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि- नहीं, नहीं भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से शराबबंदी के पक्ष में है और बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी। इससे पहले जीतनराम मांझी ने कहा था कि - उनकी सरकार बनेगी तो शराबबंदी कानून खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद अब इस वाल के जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, नहीं नहीं पूर्ण रुप से भाजपा शराबबंदी के पक्ष में हैं, और बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी। 


दरअसल, जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश सरकार और मद्य निषेध विभाग के तरफ से यह दावा किया जाता है कि शराबबंदी सफल है इनको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए लेकिन हकीकत यह है कि शराबबंदी के मामले में जो बंदी है उसमें 80% दलित लोग हैं जो एक पैग पिकर शाम में घर जाता है। वैसे लोगों को इन्होंने बंद कर रखा है।


माझी ने कहा कि ₹500 कमाने वाले 2000 और 3000 कहां से देगा इसी वजह से वह जेल चला जाता है। आपका यह शराबबंदी कानून कहीं से सही ही नहीं है यदि मेरी सरकार आएगी तो हम लोग या तो गुजरात के तर्ज पर इस कानून को लागू करेंगे या यूं ही खुला छोड़ देंगे। पहले से तो बिहार में शराब चालू था ही ना।


वहीं पांच राज्यों में हुई चुनाव के रिजल्ट को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, पांचों राज्य में बीजेपी का विजय होगा और बिहार में कुछ ऐसी पार्टियां हैं, जिनका खाता भी नहीं खुलेगा। लेकिन वह लोग बहुत उत्साहित हैं। इन लोगों को उत्साहित होने दीजिए, क्या फर्क पड़ता है। इन लोगों को तो शर्म ही नहीं है। 


उधर, कांग्रेस और लालू यादव पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव को जिस पार्टी ने जेल भेजवाया उस पार्टी के साथ सरकार चला रहे हैं। जिसने यह कह दिया की लालू यादव कभी मुखिया नहीं बन सकते उनके कृपा पर आज वह चल रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि, लालू यादव को जेल पहुंचाने वाले कांग्रेस पार्टी, सजा कराने वाले कांग्रेस पार्टी, एविडेंस फाड़ने वाले कांग्रेस पार्टी। जब इनको शर्म नहीं लगता इंडी गठबंधन में जाने से तो हम क्या कह सकते हैं।