‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
24-Dec-2020 02:36 PM
DESK : एक निर्दयी मां ने एक -एक कर पहले अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंका और फिर अंत में खुद भी कूदकर जान दे दी. घटना अजमेर के रामसर की है. जहां एक मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली.
मृतक की पहचान रामसर के रहने वाले प्रधान माली के 30 साल की पत्नी विमला, 7 साल की बेटी कोमल, 4 साल की बेटी राधिका, ढाई साल के बेटा छीतर के रुप में की गई है.मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव को घर से आधा किलोमीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद कर लिया है और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने बेटी को मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया है और ससुराल के किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है.
मृतका के परिजनों ने बताया कि विमला बुधवार को सुबह से समान्य थी. सुबह घर का काम करने के बाद कपास तोड़ने गई थी, बाद में वापस आ गई. फिर शाम को चार बजे के करीब बच्चों को लेकर खेत पर चली गई. पति, सास और ससुर घर पर ही थे.जब शाम होने के बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.
परिजन रात भर महिला और बच्चों को तलाश करते रहे. तभी सुबह चार बजे उनकी नजर खेत में बने कुएं में पड़ी तो देखा कि चारों के शव कुएं में पड़े हुए हैं. जिसके बाद पुलिस वालों को सूचना दी गई और शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि महिला ने पहले अपने बच्चों को कुएं में फेंका और फिर खुद कूदकर जान दे दी. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, पर किसी ने विवाद की बात नहीं कही है. मृतका के पिता ने रिपोर्ट दिखाकर विमला को दिमागी तौर पर कमजोर बताया है. पिता ने बताया कि उनकी बेटी दीपावली पर चार दिन के लिए पीहर आई थी और इस दौरान उसके पति, सास, ससुर से अच्छे संबन्ध थे. ससुराल में भी सभी से संबंध अच्छे थे. उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है. शादी के 12 साल हो चुके हैं.