मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jun-2023 10:19 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: मां के निधन का सदमा बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका। मां के निधन के कुछ ही देर बाद बेटे की भी मौत हो गयी। घर से दोनों की एक अर्थी निकली और एक साथ ही अंतिम संस्कार हुआ।
दरअसल मामला बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के सीतापार गांव का है जहां 108 साल की बुजुर्ग महिला बेला देवी के निधन की खबर जैसे ही बेटे को मिली वह इस कदर सदमें में चला गया कि उसकी भी मौत हो गयी। घर के दो सदस्यों की एक साथ मौत से परिजन काफी सदमें में है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो गया।
घर में मां-बेटे के अलावे और कोई नहीं रहता था। बेला देवी के निधन की खबर मिलते ही परिजन और आस-पड़ोस के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे थे तभी 77 साल के बेटे पारस पंडित ने भी दम तोड़ दिया। पास की पत्नी की मौत 15 साल पहले ही हो गयी थी। घर में एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है वो अपने ससुराल में रहती है। घर पर मां बेटे साथ रहते थे।
आज घर से दोनों की अर्थी एक साथ निकली तो इलाके के लोगों के आंख आंसूओं से भर गये। इलाके के सभी लोग मां और बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिवार के लोगों को इस घटना पर कुछ देर के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। एक ही चिता पर दोनों मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।