ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / लू लगने से स्कूल टीचर की मौत, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे घर

लू लगने से स्कूल टीचर की मौत, ट्यूशन पढ़ाकर लौट रहे थे घर

25-Jun-2023 09:48 PM

By mritunjay

 ARWAL:  भीषण गर्मी एवं लू की चपेट में आने से एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। मृतक 50 वर्षीय अरुण शर्मा अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के पहलेजा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है की रोजाना की तरह आज वे ट्यूशन पढ़ाकर दोपहर में घर लौट रहे थे। तभी चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण गिर गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। 


सोन नहर के पास पइन पर से उनकी लाश मिली। जिस पर वे गिरे उस वक्त दोपहर होने की वजह से कोई भी व्यक्ति नहीं था। भीषण गर्मी में सड़के विरान थी। इस वजह से उन्हें अस्पताल तक नहीं ले जाया गया और उन्होंने दम तोड़ दिया। यदि समय रहते उन्हें  अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। 


घटना की सूचना गांव वालों को शाम में मिली तो देखने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजनों ने शव को उठाकर घर ले गए।गांव में शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस घटना से परिजनों का रो- रोकर के बुरा हाल है।