ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / भाभी के साथ अफेयर में था पति, पत्नी ने विरोध किया तो मर्डर...

भाभी के साथ अफेयर में था पति, पत्नी ने विरोध किया तो मर्डर कर जलाया

10-Sep-2019 09:47 PM

By 7

JEHANABAD: एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मशार कर दिया है. ताजा मामला जहानाबाद जिले का है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर उसे जला दिया. किसी अन्य औरत के साथ अवैध संबंध होने का विरोध करने पर सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या की. इस घटना को लेकर पुलिस भी सकते में है. मामले की छानबीन की जा रही है. वारदात जिले के हुलासगंज थाना इलाके की है. जहां वीर्रा गांव में पति ने अपनी ही पत्नी का मर्डर कर दिया. मृतिका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति संतोष कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसकी पत्नी को उसके अफेयर के बारे में मालूम चल गया था. मृतिका के भाई गौतम कुमार का कहना है कि आरोपी पति की भाभी इलाके की प्रखंड प्रमुख है और उसी के साथ उसके पति का अफेयर है. पति के अलावा मृतिका के भाई ने पूर्व प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार और उसकी पत्नी के ऊपर भी हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया है. मृतिका की मां सरस्वती देवी ने बताया कि साल 2003 में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति के बड़े भाई सत्येंद्र कुमार और उसकी पत्नी मारपीट किया करता थे. मृतिका की मां ने बताया कि मंगलवार को ही उसकी बेटी से बातचीत हुई थी. लेकिन अचानक दोपहर में खबर मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर जलाया जा रहा है. महिला ने फौरन थाने में इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि आरोपी पति संतोष की यह दूसरी शादी थी. पहली पत्नी की आग में झुलस कर मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर हुलासगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतिका के परिजनों की ओर से उसके पति सतेंद्र कुमार और उसके भाई संतोष कुमार सहित कुल 6 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है. मामले में छानबीन जारी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जहानाबाद से अजित की रिपोर्ट