ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़ नदी में कूदे अपराधी, पुलिस ने बाइक को किया जब्त

14-Nov-2023 09:20 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा में एक युवक से लूटपाट के दौरान अपराधी बाइक छोड़ नदी में कूद गये। जिसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपराधियों की बाइक को पुलिस के हवाले किया। फिलहाल पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाने में जुटी है। 


दरअसल मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास घात लगाए बैठे हथियारबंद अपराधियों ने पहले मधेपुरा के कैलाश ऋषिदेव की बाइक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया फिर पॉकेट से मोबाइल, 21000 रूपया कैश लूटकर भागने लगे। इधर जख्मी हालत में भी हिम्मत जुटाकर कैलाश ऋषिदेव ने हो हल्ला मचाते हुए बाईक से अपराधियों का पीछा किया। 


कैलाश की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और फिर लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। इसी दौरान सुखासन नदी के पास अपराधी बाईक छोड़कर नदी में कूद गये और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना भर्राही थाना की पुलिस को दी गयी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधियों की बाइक को जब्त किया और उसे लेकर थाने पहुंची। वही घायल कैलाश को इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले को लेकर भर्राही ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों के बाइक को जब्त किया। बाईक किसके नाम से यह पता लगाया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।