ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

लूट की घटना को अंजाम देने आए थे अपराधी, असफल होने पर करने लगे फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली

लूट की घटना को अंजाम देने आए थे अपराधी, असफल होने पर करने लगे फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली

15-Sep-2021 07:38 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय के बलिया बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लूट की मकसद से आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी पहुंचे लेकिन जब लूट में असफल हो गये तब बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें दिलीप ज्वेलर्स के कर्मचारी के पैर में गोली लग गयी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की भीड़ उमड़ता देख सभी बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोली से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामला बलिया बाजार की है। जहां दिलीप ज्वेलर्स के मालिक दिलीप पोद्दार और उनके कर्मचारी ज्वेलरी शॉप बंद कर पुरानी दुर्गा स्थान स्थित आवास की ओर जा रहे थे। तभी उसी दौरान दुर्गा स्थान के मुख्य द्वार के पास लूट की नियत से 6 अपराधी पहुंचे थे लेकिन जब इसमें सफलता नहीं मिली तो बदमाश फायरिंग करने लगे।


इस दौरान दिलीप ज्वेलर्स के कर्मचारी को एक गोली लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के सनाह मतुनरोई गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद जयप्रकाश गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


लोगों की भीड़ को देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। अपराधियों ने देर शाम लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी जिसमें वे सफल नहीं हो सके। इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। व्यवसायी इलाके में पेट्रोलिंग तेज करने की मांग कर रहे हैं।