ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

सासाराम में बैंक लूटकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

13-Aug-2019 04:32 PM

By 7

SASARAM : बिहार में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है सासाराम से जहां अपराधियों ने एक बैंक को अपना निशाना बनाया है. अपराधियों ने 2 लाख रुपये बैंक से लूटकर भागने की कोशिश किया है मगर जानकारी मिल रही है कि वे लोग पैसे के साथ धर दबोचे गए हैं. पूरी वारदात जिले के नासरीगंज थाना इलाके की है. जहां दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अमियावर ब्रांच को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. बैंक शाखा से लूटेरे 2 लाख रुपये की भारी रकम लूटकर भाग रहे थे लेकिन वो ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. मिली जानकारी के मुताबिक तीन लूटेरे इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे लेकिन उनके मंसूबे पर ग्रामीणों ने पानी फेर दिया. लूट की खबर मिलते ही पैसा लेकर भाग रहे अपराधियों को लोगों ने भरकोल गांव में दबोच लिया. ग्रामीणों ने तीनों लूटरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. नासरीगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि लूटरों से पूछताछ की जा रही है. घटना को लेकर शाखा प्रबंधक से भी बातचीत जारी है. सासाराम से रंजन कुमार की रिपोर्ट