ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मोतिहारी में पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, दो को...

मोतिहारी में पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, दो को गोली भी मारी

26-Aug-2019 02:26 PM

By 7

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी पेट्रोल पंप के दो कर्मियों को गोली मारकर 20 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के अरेराज थाना इलाके की है. जहां काली माई मंदिर के पास अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं. अपराधियों ने पंप के दो कर्मियों को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक अरेराज इलाके के बेतिया रोड स्थित लौरिया बाला जी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के लोगों को निशाना बनाया गया है. गोली लगने के बाद दोनों कर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अरेराज थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दोनों घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट