ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में कारोबारी से 2.10 लाख की छिनतई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

29-Jul-2019 09:03 PM

By 7

GAYA : बिहार में अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला गया जिले का है जहां बाइक सवार अपराधी एक बर्तन कारोबारी से 2.10 लाख छीनकर फरार हो गए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को खंगाल रही है. पूरी वारदात जिले के सिविल रामपुर थाना इलाके की है. जहां डीएम आवास रोड में बर्तन कारोबारी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. अपराधी दो लाख दस हजार रूपए छीनकर फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि बर्तन कारोबारी आशुतोष कुमार नैली-दुबहल में पीतल के बर्तन का कारोबार चलाते हैं. वो एपी कॉलोनी पीएनबी बैंक से 2 लाख 10 हजार रुपये निकाल कर अपने घर गेवालबिगहा जा रहे थे. बताया जा रहा है कि उनका दोस्त शिशुपाल भी उनके साथ थे. बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पुलिस फुटेज को खंगाल कर आगे की कार्रवाई कर रही है. गया से पंकज की रिपोर्ट