पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
07-Feb-2022 06:38 PM
DESK: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पीएम मोदी ने कोरोना काल की चर्चा की।
कोरोनाकाल की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना दिया और श्रमिकों को परेशानियों में डाल दिया। महाराष्ट्र और दिल्ली की सरकार ने लोगों को घर भेजना शुरू कर दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि यूपी, उत्तराखंड और बिहार में जहां कोरोना का संक्रमण कम था वहां भी कोरोना की रफ्तार ने गति पकड़ ली।
पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि इतने बड़े संकट में भी पवित्र काम करने से विपक्ष के लोग चूक गये। उन्हें इंतजार था कि कोरोना महामारी मोदी की छवि को धूमिल कर देगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में जब लॉकडाउन का पालन किया जा रहा था और सारे एक्सपर्ट कह रहे थे कि जो जहां हैं वहीं रहें, तब कांग्रेस के लोगों ने मुंबई के रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को फ्री में टिकट दे दी और लोगों से कहा कि तुम यूपी और बिहार के हो, जाओ वहां जाकर कोरोना फैलाओ।
कांग्रेस ने ऐसा करके बड़ा पाप किया।वही दिल्ली में ऐसी सरकार है जिसने माइक बांध कर ऐलान करवाया कि सभी मजदूर घर जाएं। यूपी, उत्तराखंड,पंजाब में लोग कांग्रेस के पाप के कारण कोरोना की चपेट में आए। लेकिन ये अपनी गलती मानने वाले नहीं है। ये लोग दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं और महात्मा गांधी का नाम लेते हैं। महात्मा गांधी के स्वदेशी के सपने को साकार होता नहीं देखन चाहते। हम जब वोकल फॉर लोकल कहते हैं तब उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए राहुल गांधी को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश के उद्यमियों को कोरोना वैरिएंट कहना ठीक नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी ने बीते बुधवार को यह कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था में डबल A वैरिएंट फैल रहा है। डबल A यानी अंबानी और अडाणी। उन्होंने कहा था कि दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी के इसी बयान का जवाब बिना नाम लिए पीएम मोदी ने दिया है।