Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ Bihar road construction rules 2026 : बिहार में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की खैर नहीं ! अब यदि किया यह काम तो सीधे नप जाएंगे; सरकार जल्द ला रही नई नियमावली Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ? Ishan Kishan wedding : ईशान किशन की शादी को लेकर परिवार ने दिया बड़ा बयान, जानिए कौन बनेगी बिहार के लाल की दुल्हनिया; देखें 10 ग्लैमरस फोटो Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar land record : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, इस महीने से पुराने सेल डीड और रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड होंगे Lalu Yadav Delhi : महाशिवरात्रि के दिन लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की संभावना
12-Jan-2024 08:17 PM
By First Bihar
VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी मिशन 2024 की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुट गई है। लोजपा (रामविलास) अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में लगी हुई है। शुक्रवार को वैशाली में पार्टी की तरफ से एक बैठक आयोजित की गई।
12 जनवरी को वैशाली लोकसभा क्षेत्र के वैशाली विधानसभा अन्तर्गत चकअहलदाद पंचायत में पंचायत अध्यझ संतोष कुमार के आवास पर लोक जनशक्ति (रामविलास) की एक बैठक का आयोजित की गई। इस बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश के प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला संगठन प्रभारी संजय कुमार सिंह मौजूद रहे। इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संकल्प के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
इसके साथ साथ उन्होंने पार्टी द्वारा हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम मे 16 जनवरी को आयोजित संकल्प महासभा में सभी लोगों को आमंत्रित किया। इस बैठक को वैशाली प्रखण्ड के संगठन प्रभारी डॉक्टर रजनीश कुमार ने संबोधित किया और पार्टी के संकल्प और अपने नेता चिराग पासवान के बारे में लोगों को बताया। बैठक में वैशाली प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, मदरना पंचायत अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार, प्रखंड महासचिव अशोक साह भी मौजूद रहे।
इसके बाद संजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे प्रखंड प्रभारी रजनीश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, मदरना पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश कुमार, चकअहलदाद पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, फुलाढ पंचायत अध्यझक्ष गुप्तेश्वर साह, प्रखण्ड महासचिव अशोक साह के साथ साथ दर्जनों लोगो ने वैशाली लोकसभा चकअहलदाद पोखर चौक, मंसूरपूर बाजार, दुमदुमा चौक, दाउदनगर बाजार एवं वैशाली प्रखण्ड कार्यालय बाजार पर घूम-घूमकर सभी लोगों को पार्टी द्वारा 16 जनवरी को हाजीपुर में आयोजित संकल्प महासभा मे शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।