मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
09-Apr-2024 08:12 AM
By First Bihar
ARARIA : लोकसभा चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सख्त दिख रहा है। आयोग के निर्देश पर पुलिस वाहनों की सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। वाहन जांच के दौरान अररिया में पुलिस और प्रशासन की टीम ने करीब 22 लाख से अधिक कैश और डेढ़ किलो चांदी के साथ एक शख्स को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, अररिया-फारबिसगंज थानाक्षेत्र के सुभाष चौक के पास लोकसभा चुनाव को लेकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 लाख, 66 हजार, 730 रुपये कैश और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ हिरासत में ले लिया। सोमवार की शाम सुभाष चौक पर वाहनो की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में झोला लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोककर जब उसके झोले की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में कैश और चांदी के जेवरात मिले हैं।
पूरे मामले पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार का रहने वाला गौतम स्वर्णकार है। डेढ़ किलो चांदी के जेवरात की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। एसपी अमित रंजन के निर्देश पर एफएसटी और फारबिसगंज थाना पुलिस की ओर से वाहनों की जांच की जा रही है। इसी उसके झोले से 22 लाख से अधिक कैश और चांदी बरामद की गई है।