ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में बिहार पुलिस: मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, अवैध हथियार के साथ पांच बदमाश अरेस्ट

11-Apr-2024 07:21 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सहरसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने कई निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के  लक्ष्मनियां गांव निवासी महबूब आलम के घर में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महबूब आलम के घर पर छापेमारी की। 


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 अवैध देसी हथियार और 152 गोली के साथ हथियार निर्माण में इस्तेमाल गोने वाले उपकरणों को बराममद किया है। एसपी ने बताया कि मुख्य अभियुक्त महबूब आलम अपने दो बेटों काशिफ राजा और अली राजा के साथ अवैध मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर रहा था।


वहीं दूसरी तरफ सिमरी बख्तियारपुर थाना की पुलिस ने एक अवैध देसी कारबाईन और चार गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि इसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 12 गोली बरामद किया है। सभी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पांचों बदमाशों को जेल भेज दिया है।