गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Dec-2023 07:00 PM
By First Bihar
HAJIPUR: लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक्टिव मोड में आ गई है और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी के प्रचार प्रसार प्रमुख एवम् जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह साहेबगंज प्रखंड के गुलाबपटी, चैनपुर बसंतपुर, पर्सोनिरईस और राजेपुर पंचायत में कई सभा का आयोजन किया।
आयोजित जनसभा में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया और साहेबगंज के लोगों से लोकजनशक्ति रामविलास पार्टी से उनके विचार धारा से जुड़ने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान मौजूद रहे।
उन्होंने पंचायत अध्यक्ष समरेश कुमार, ललन प्रसाद, संतोष पासवान, सुरेंद्र पासवान, महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना को एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी तैयार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राजेश कुमार, आयशा खातून, इंजीनियर जीतेंद्र पासवान, कविंद्र किशोर चौधरी, रामबाबू भगत, मनोहर पासवान छोटू कुमार, दीपक कुमार बब्लू पासवान, मोहित कुमार पासवान समेत अन्य लौद मौजूद रहे।
वहीं इस दौरान वे वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत साहेबगंज प्रखंड के जिराती टोला गांव पहुंचे। बीते दिनों बदमाशों ने लालबाबू दास के 20 वर्षीय बेटे अंकित कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। संजय कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने थानेदार से बात कर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा।
