Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
18-Apr-2024 04:22 PM
By First Bihar
DELHI : लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं। कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होने वाली है। वोटिंग से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश की जनता से खास अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे इस आम चुनाव में जरूर हिस्सा लें। यह चुनाव भारत के गौरवशाली लोकतंत्र की अभिव्यक्ति है। इसमें अपनी भागीदारी अवश्य निभाएं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश के मतदाताओं के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। शुक्रवार को करीब साढ़े 16 करोड़ मतदाता विभिन्न राज्यों में करीब 1.86 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह चुनाव भारत के गौरवशाली लोकतंत्र की अभिव्यक्ति है। मतदान करने जैसा पवित्र कार्य और कुछ भी नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग और इसके लाखों अधिकारियों ने वोटिंग को शांतिपूर्ण, सहज और सुखद बनाने के लिए पिछले दो वर्षों में बहुत कड़ी मेहनत की है।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों को ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया गया है। वोटिंग सेंटर पर पीने के पानी, शौचालय समेत अन्य तमाम तरह की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की गई है। यहां तक की वोटर्स के घर पर मतदाता सूचियां भी पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अनुरोध है, अपील है और विनती है कि कृपया आप वोट करने जरूर आएं। हमारे चुनाव अधिकारी विनम्रतापूर्वक और बहुत ही शालिनता के साथ आपका इंतजार कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ऐसे वोटर्स, जिनकी उम्र 85 वर्ष से अधिक है या जो पीडब्लूडी मतदाता हैं, वे अपने घर पर रहकर ही मतदान करने का विकल्प चुन सकते हैं। वह चाहें तो घर से भी वोट दे सकते हैं। गर्मी का मौसम है। ऐसे में आपको और हमको पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। लेकिन हम जानते हैं कि भारतीय मतदाताओं का जज्बा गर्मी को भी मात दे देगा। हमारे महान लोकतंत्र में चुनाव आप सभी का है, पसंद आपकी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आप संसद के साथ-साथ चार राज्यों में विधानसभा के सदस्य भी चुनने जा रहे हैं। आप 18वीं लोकसभा बना रहे हैं और आप सरकार तय करेंगे। आप यह सब अपने लिए, अपने परिवार और बच्चों के लिए, अपने गांव और कस्बे के लिए और निश्चित तौर पर अपने देश के लिए कर रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि मतदान केंद्रों पर जाते समय जैसे ही आप वोटिंग मशीन में बटन दबाएंगे, आपको इस शक्ति और जिम्मेदारी का एहसास हो जाएगा।