पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
26-Apr-2024 11:44 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में भीषण गर्मी के बीच दूसरे चरण वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में बिहार की पांच सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक बिहार की सभी पांच सीटों पर 21.68 फीसदी वोटिंग हुई है।
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में राज्य की सभी पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.68 फीसदी वोटिंग हुई है। भीषण गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से मतदाताओं को कोई परेशान न हो इसको लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं।
किशनगंज में सुबह 11 बजे तक 21.94 फीसदी, कटिहार में 22.65 फीसदी, पूर्णिया में 25.9 प्रतिशत, भागलपुर में 19.27 और बांका में सुबह 11 बजे तक 18.75 फीसदी वोटिंग हुई है। सभी पांचों सीटों पर ओवरऑल 21.68 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी किया था। सुबह 9 बजे तक औसत 9.840 फीसदी वोटिंग हुई थी।
26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 88 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, असम की 5, पश्चिम बंगाल की 3, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 1, त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है।
88 में से बिहार की पांच सीटों पर मतदान चल रहा है। बिहार की पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार और बांका की सीट पर चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्णिया सीट से जेडीयू के संतोष कुमार, आरजेडी की बीमा भारती और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मैदान में हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं भागलपुर सीट से जेडीयू के अजय कुमार मंडल और कांग्रेस के अजीत शर्मा के बीच सीधी टक्कर है।
वहीं किशनगंज संसदीय सीट पर कांग्रेस के मोहम्मद जावेद, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार अखतरुल ईमान और जेडीयू के मुजाहिद आलम आमने-सामने हैं जबकि कटिहार से जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी और कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर और बांका संसदीय सीट पर आरजेडी के जय प्रकाश नारायण यादव और जेडीयू के गिरिधारी यादव चुनाव मैदान में है।