ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

लोकसभा चुनाव 2024 : मधुबनी में SSB जवान की मौत; अररिया में होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत

07-May-2024 10:58 AM

By First Bihar

ARARIYA : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीसरे चरण में बिहार के 5 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसमें कोसी की दो सीटें मधेपुरा और सुपौल, सीमांचल का अररिया, अंग प्रदेश का खगड़िया और मिथिलांचल का झंझारपुर शामिल है। वहीं, वोटिंग के दौरान अररिया में एक होम गार्ड जवान की मौत हो गई है। यह घटना जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में पेचैली मतदान केंद्र का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित म. वि. पेचैली बूथ पर मंगलवार को मौके पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की मौत होने की सूचना है। माना जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। हालांकि, अभी हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। महेंद्र साह सीतामढ़ी के रहने वाले थे। जबकि,  मधुबनी के जयनगर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान की मौत हो गई है।



वहीं, मौसम के तेवर इस फेज के चुनाव के दौरान थोड़े नरम हैं। जिससे मतदाताओं को भी राहत महसूस हो रही है और बढ़-चढ़कर वो लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बन रहे हैं। मंगलवार को तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान बिहार में सुबह 9 बजे तक 10 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। मंगलवार को बिहार की 5 संसदीय सीट के लिए मतदान हो रहे हैं। 


 सुबह 7  बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि, कई बूथों पर मतदान विलंब से भी शुरू हुआ जबकि कुछ बूथों पर मतदाताओं की नाराजगी के कारण वोट बहिष्कार की भी स्थिति का सामना प्रशासन को करना पड़ा। वहीं सुबह 9 बजे तक पड़े वोट की बात करें तो बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.78% वोट पड़े।