ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

लोको पायलट की सूझ-बूझ से टल गया बड़ा हादसा: आग लगने के 4 घंटे बाद तक पटरी पर दौड़ती रही मालगाड़ी

28-Feb-2024 02:51 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले में किऊल रेलखंड पर लोको पायलट की सूझ-बूझ से आज बड़ा हादसा टल गया। बंधुआ-पैमार के पास कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद मालगाड़ी करीब 4 घंटे तक पटरी पर दौड़ती रही। लेकिन इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई। जब लोको पायलट को पता चला तो उसने सूझ-बूझ से काम लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। 


बताया जाता है कि बंधुआ स्टेशन से कोयला लदी मालगाड़ी खुली और जैसे ही पैमार स्टेशन के पास पहुंची उसमें आग की लपटे देखी गईं। बंधुआ स्टेशन से पैमार स्टेशन तक 4 घंटे तक मालगाड़ी पटरी पर दौड़ती रही। मालगाड़ी के वैगन में आग फैल गयी। जब इस बात की जानकारी लोको पायलट को हुई तब उसने सबसे पहले ट्रेन को रोका और बिजली के कनेक्शन को हटा दिया। फिर फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


पैमार रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे कोयला लदी मालगाड़ी धनबाद से पहुंची थी। जिसे बाढ़-बरौनी पावर थर्मल प्लांट ले जाना था। लेकिन बंधुआ स्टेशन से खुलने के बाद मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गयी। चार घंटे तक आग लगी मालगाड़ी पटरी पर दौड़ती रही लेकिन इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। पैमार स्टेशन पर पहुंचने के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 


बता दें कि इससे एक दिन पहले बगहा में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बचा। ड्राइवर की सूझ-बूझ से ट्रेन को डिरेल होने से बचाया गया। कपलिंग में गड़बड़ी के कारण मालगाड़ी दो भाग में बंट गयी जिसके कारण काफी देर तक मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर रेल परिचालन बाधित हो गया। मालगाड़ी नरकटियागंज से बगहा जा रही थी तभी दो बोगी के बीच कपलिंग पिन टूटकर गिर गई। 


जिसके बाद मालगाड़ी के डिब्बे एक दूसरे से अलग हो गये। ड्राइवर ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी जिसके कारण ट्रेन डिरेल होने से बच गयी। ड्राइवर ने अपने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। जिसके बाद ड्राइवर ने इस घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने अलग हुई बोगी को जोड़ा। जिसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। अन्य ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया गया।