Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
19-Nov-2023 02:12 PM
By First Bihar
MUNGER: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर मुंगेर के 20 गंगा घाटों पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया है। स्थानीय गोताखोर सहित 28 एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। स्पीड वोट, लाइफ जैकेट एवं अन्य जीवन रक्षक मशीनों के साथ अर्ध्य के समय ये मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो दिनों तक गंगा नदी में निजी नाव का परिचालन नहीं होगा।
लोक आस्था का महापर्व की धूम चारों तरफ देखी जा रही है। आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देंगी। छठ महापर्व को लेकर जिले के 56 किलोमीटर लंबा गंगा घाट में कुल 20 घाट बनाए गये हैं। जिसमे 12 घाट शहरी क्षेत्र और 8 घाट ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये हैं। ऐसे में इन घाटों पर छठवर्ती को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी कर रखी है।
जिला प्रशासन ने 44 प्रशिक्षित स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की है। साथ में 28 एसडीआरएफ को भी स्पीड बोट,नाव,लाइफ जैकेट और अन्य जीवन रक्षक सामानों के साथ तैनात किया गया है। वहीं अर्घ्य के समय वोट से पूरे गंगा में निगरानी की व्यवस्था की है ताकि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटे। गंगा घाटों पर बांस से सुरक्षा घेरा बनाया गया है। गोताखोर जितेंद्र ने बताया की हर घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है ।