गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Nov-2023 06:48 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहारवासियों को लोकपर्व छठ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार ने महापर्व से पहले बिहार के 72.32 लाख किसानों के खाते में 1607 करोड़ रुपये भेजे, जबकि राज्य सरकार सभी 4 लाख नियोजित शिक्षकों को दशहरा, दीवाली और छठ जैसे बड़े हिंदू त्योहरों से पहले वेतन भी नहीं दे पायी।
उन्होंने कहा कि हजारों नियोजित शिक्षकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला, इसलिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा या त्योहार छोड़ना पड़ा। यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पास सभी नियोजित और नियमित कर्मचारियों को समय पर पूरा वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ध्यान बँटाने के लिए विशेष दर्जा की मांग तेज कर रहे हैं या केंद्र सरकार पर भेदभाव का अनर्गल आरोप लगाते हैं।
उन्होंने कहा कि बीपीएससी से चयनित 1.22 लाख शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र बाँटने के लिए मेगा इवेंट और फोटो सेशन कराना आसान है ,लेकिन समय पर उनका वेतन सुनिश्चित करना कठिन है। सुशील मोदी ने कहा कि सरकार ने 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का पहला चरण पूरा कर लिया, लेकिन अब तक इनके वेतन मद की राशि का प्रावधान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि बीपीएससी-चयनित शिक्षकों के वेतन मद में सरकार को अतिरिक्त 10 हजार करोड़ की आवश्यकता पड़ेगी, जबकि हालत यह है कि हजारों नियोजित शिक्षकों को बिना वेतन के महीनों गुजारने पड़ रहे हैं।