बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-Mar-2020 07:20 PM
PATNA : देश में पहली बार भारतीय रेल पटरी पर दौड़ने की बजाय खड़ी है. कोरोना वायरस ने ऐसा कोहराम मचाया कि लॉक डाउन में भारतीय रेल पर भी ब्रेक लग गया है. लेकिन अब रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला किया है. लॉकडाउन पीरियड के रेल टिकट का पूरा पैसा भारतीय रेलवे वापस करेगी.
भारतीय रेलवे ने 21 मार्च से 14 अप्रैल के बीच की यात्रा के सभी टिकटों का पूरा पैसा वापस करने का फैसला किया है. आपको बता दें कि देश में लॉक डाउन की घोषणा के बाद रेलवे ने 14 अप्रैल तक के सभी टिकट की बुकिंग को रद्द करने का फैसला किया था. भारतीय रेलवे ने 21 मार्च से 14 अप्रैल के बीच सभी टिकटों का फुल रिफंड देने का निर्णय लिया है. हालांकि इसके लिए कुछ गाइड लाइन भी रेलवे ने जारी किये गए हैं.
काउंटर पर बुक किए गए पीआरएस टिकट
27-03-2020 से पहले रद्द किए गए टिकट: टीडीआर (टिकट जमा रसीद) यात्री द्वारा भरा जायेगा. जिसमें यात्रा विवरण होगा. रिफंड की बेलेंस राशि प्राप्त करने के लिए भरा हुआ फॉर्म किसी भी जोनल रेलवे मुख्यालय के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (सीसीएम) (दावा) या मुख्य दावा अधिकारी (सीसीओ) के पास 21 जून 2020 तक जमा कराना होगा. रेलवे व्यावहारिक उपयोग में लाए जाने वाला पर्चा प्रदान करेगा. जिसके माध्यम से यात्री टिकटों को रद्द करने के दौरान कटौती की गई राशि को वापस लेने का लाभ उठा सकता है. 27 मार्च के बाद रद्द किए गए टिकट इस तरह के रद्द किए गए सभी टिकटों के संबंध में पूर्ण वापसी देय होगी.
ई-टिकट
27 मार्च से पहले रद्द किए गए टिकट का बैलेंस रिफंड राशि उस यात्री के उस खाते में जमा कर दी जाएगी. जिस खाते से टिकट बुक किया गया था. आईआरसीटीसी बैलेंस रिफंड राशि प्रदान करने के लिए एक व्यावहारिक चार्ट तैयार करेगा. 27 मार्च के बाद रद्द किए गए टिकट: ऐसे रद्द किए गए सभी टिकटों की पूर्ण वापसी देय होगी जिसके लिए पहले ही प्रावधान किए जा चुके हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...