Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...
24-Jul-2020 08:45 PM
HAJIPUR : बिहार में अवैध शराब के कारोबारी अब बिहार सरकार की गाडी से दारू की होम डेलीवरी कर रहे हैं. वैशाली के महुआ में इसका खुलासा हुआ है. बिहार सरकार का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो में शराब की सैकड़ों बोतल लदी थी. पुलिस हैरान है कि ऐसे कारनामों पर रोक कैसे लगायी जाये.
पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक हाजीपुर से महुआ जाने वाले रोड पर कन्हौली के पास बिहार सरकार का वोर्ड लगी स्कॉर्पियो से बडी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. इस स्कॉर्पियों पर सवार एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. महुआ थाने की पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर ये जानने में लगी है कि बिहार सरकार की गाड़ी से शराब की तस्करी कैसे की जा रही थी.
दरअसल महुआ थाने को ये सूचना मिली थी कि बिहार सरकार लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब की होम डिलीवरी की जा रही है. खबर देने वाले ने ये भी बताया था कि ये गाड़ी हाजीपुर से महुआ की ओर रवाना हुई है. इसके बाद महुआ थाना पुलिस ने सड़क पर चेकिंग शुरू की. हाजीपुर के तरफ से बिहार सरकार का बोर्ड लगे स्कॉर्पियों को पुलिस ने आते देखा तो उसे कन्हौली लाइन होटल के निकट रोकने की कोशिश की गयी.
पुलिस के मुताबिक जब गाड़ी को रूकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने पीछा कर गाडी को पकड़ लिया. स्कॉर्पियो की जांच हुई तो उसमें शराब की सैकडो बोतल लदी हुई मिली. स्कॉर्पियों पर सवार एक व्यक्ति भी पकडा गया. पुलिस उसे शराब कारोबारी बता रही है. महुआ थानाध्यक्ष कृष्णा नंद झा ने बताया कि गिरफ्तार शराब के धंधेबाज हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना के नवादा गांव का रहने वाला रामवृक्ष साह का बेटा विजय कुमार बताया गया है.
महुआ पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो गाड़ी से लगभग 175 लीटर शराब बरामद की गयी है. पुलिस ये पता लगाने में लगी है कि आखिरकार कैसे बिहार सरकार के बोर्ड लगे गाड़ी से शराब का कारोबार किया जा रहा था. क्या स्कॉर्पियों का संबंध वाकई किसी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी से है या धंधेबाजों ने पुलिस से बचने के लिए फर्जी तरीके से बोर्ड लगा रखा था.