ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में सड़क पर उतरी SP लिपि सिंह, कुछ ही घंटों में कटा...

लॉकडाउन में सड़क पर उतरी SP लिपि सिंह, कुछ ही घंटों में कटा 300 गाड़ियों का चालान

12-Apr-2020 07:13 PM

By saif ali

MUNGER : मुंगेर पुलिस द्वारा पूरे जिला में लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सघन अभियान चलाया गया। सुबह आठ बजे से ही सभी थानाध्यक्ष दल बल के साथ सड़कों पर उतर चुके थे। एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में सड़कों पर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ और दोपहर बाद तक जारी रहा।एसपी ने खुद मुंगेर- लखीसराय जिला की सीमा पर खुद मोर्चा संभाला । एक साथ पूरे जिले में यह अभियान शुरू हुआ। इस दौरान 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 


एसपी लिपि सिंह और सदर एएसपी हरिशंकर कुमार ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पूरे जिले में अभियान चलाया तो देखते ही देखते गाड़ियों की लाइन लग गयी।मुंगेर जिला के विभिन्न थाना द्वारा 300 से अधिक गाड़ियों को जब्त किया गया तथा उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।जब्त की गई गाड़ियों के अलावा 57 मोटरसाइकिलों को जब्त कर 52,000 रूपए का जुर्माना भी किया गया।


लिपि सिंह ने बताया कि पूरे जिला में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान गाड़ियों को जब्त किया गया।जब्त गाड़ियों को थाना में रखकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक सवारों को थाना से जमानत दी गई है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरबसराय ओपी द्वारा सर्वाधिक 45 दो पहिया वाहनों को जब्त किया गया। वासुदेवपुर ओपी की पुलिस द्वारा सत्ताईस दो पहिया वाहनों और एक चार चक्का वाहन को जब्त किया गया।


विभिन्न थानों द्वारा जब्त गाडियां

पूरबसराय ओपी 45

बासुदेवपुर ओपी 27

कोतवाली थाना 25

कासिम बाजार 21

जमालपुर 30

ईस्ट कॉलोनी 14

धरहरा 19

नया रामनगर 6

हेमजापुर 8

बरियारपुर 8

खड़गपुर 30

शामपुर 4

संग्रामपुर 18

तारापुर 30

असरगंज 4

गंगटा 5


एसपी ने कहा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पहले रोजाना माइकिंग कर सभी लोगों को बार बार चेतावनी दी जा चुकी थी। गश्त पर निकलने वाली पुलिस की गश्ती पार्टी द्वारा बार-बार प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी के बावजूद लोग सड़कों पर निकल रहे थे। रविवार होने के बावजूद काफी संख्या में लोग बिना मतलब सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी पड़ी. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम लोगों से अपील है कि अनावश्यक बहानेबाजी कर सड़कों पर नहीं निकलें और जितना संभव हो सके घर में ही रहें।