ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

लॉकडाउन में प्यार चढ़ा परवान, धर्म की दीवार तोड़ मंदिर में रचायी शादी

23-Apr-2020 07:59 AM

By PANKAJ

GAYA: लॉकडाउन में प्यार परवान चढ़ा तो जाति-धर्म की सारी बंदिशे तोड़ प्रेमी-प्रेमिका ने शादी रचा ली। प्रेमी-प्रेमिका की शादी की जिद के आगे बंद मंदिर को खोला गया और शादी संपन्न करायी गयी। दोनों ने कहा कि अब हमें एक दूसरे से कोई जुदा नहीं कर सकता। 


बहुआर चौरा मोहल्ले के निवासी नसरीन परवीन और अनंत कुमार ने आज दो धर्मो की सारी बंदिशें तोड़कर शादी कर ली। लॉकडाउन में विष्णुपद मन्दिर  बंद होने के बाद ये दोनों  मंदिर परिसर के बाहर ही शादी के लिए बैठ गए। किसी तरह पंडित को भी बुलाया गया उसके बाद शादी संपन्न हुई।


दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले है। पिछले 3 सालों से दोनो में प्यार चल रहा था। इस बीच लॉक डाउन में दोनो का मिलना जुलना कम हुआ।युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने पिटाई कर कमरे में बन्द कर दिया था।किसी तरह नसरीन भाग कर अंनत से मिली और फिर दोनों शादी करने का फैसला कर शादी कर लिया।


अनंत ने बताया कि उसके परिजन इस शादी से राजी है लेकिन युवती के परिजन नहीं है।नसरीन ने बताया कि हिन्दू युवक से प्यार करने की जानकारी के बाद परिजनों ने काफी पिटाई की है।चेहरे पर पट्टी लिए ही उसने शादी की है।उसने कहा कि अब हमें कोई अलग नहीं कर सकता।