बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Mar-2020 09:09 PM
PATNA : बिहार में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. बिहारवासियों को लॉक डाउन में आटे की कमी नहीं होगी. केंद्र सरकार से मदद की अपील के बाद एफसीआई ने बिहार में 22800 टन गेहूं भेजा है. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि सूबे में लॉक डाउन की स्थित में भी आटे की कमी नहीं होगी. क्योंकि एफसीआई से उचित मूल्य पर 22800 मीट्रिक टन गेहूं आया है.
भारतीय खाद्य निगम यानी कि एफसीआई ने केन्द्र सरकार के निर्देश के बाद बिहार के फ्लावर मिल्स और खाद्यान्न के थोक व्यापारियों को एक महीने में 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं निर्घारित दर देने का फैसला किया है. लाॅक डाउन के दौरान आटे की किल्लत नहीं हो इसलिए बिहार सरकार ने केन्द्र सरकार से एफसीआई के जरिए गेहूं दिलाने का आग्रह किया था. जिसमें 22800 मीट्रिक टन गेहूं आया है.
डिप्टी सीएम ने बताया कि पहली खेप के तौर पर एक सप्ताह के लिए पटना के 13 और अन्य जिलों के 80 फ्लावर मिल्स और थोक व्यापरियों को एफसीआई की ओर से 22800 मीट्रिक टन गेहूं भेजा गया है. एफसीआई के जरिए बिहार के पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, भागलपुर, जमुई, हाजीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, सहरसा आदि जिलों के फ्लावर मिल्स और थोक व्यापारियों को गेहूं उपलब्ध कराया जायेगा.
कोरोना से मुकाबला : बाज़ार से आटे की किल्लत खत्म करने हेतु सरकार ने किये उपाय। pic.twitter.com/tnLxPVP7zA
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 30, 2020
इसके साथ ही आशीर्वाद ब्रांड आटा तैयार करने वाली कंपनी आईटीसी के अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया गया है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल और बनारस की फैक्ट्री से माल मंगाने की बधाएं दूर कर ली गयी हैं. फिलहाल बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित फैक्ट्री में दोनों शिफ्ट में उत्पादन शुरू कर दिया गया है. इसलिए अब बिहार में आटे की किल्लत नहीं होगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...