बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Mar-2020 09:25 PM
PATNA : कोरोना की महाआपदा के बीच हुए लॉकडाउन में मदद के लिए हाथ उठ रहे हैं। रेलवे भी मदद को लगातार आगे आ रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के सभी कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का एलान कर रखा है। इसके अलावे भी रेलवे अपने तरीके से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटी हुई है। पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी पहल करते हुए आज 2000 से ज्यादा लोगों को मुफ्त भोजन करवाया है।
30 मार्च को रेल सुरक्षा बलों के द्वारा विभिन्न रेल मंडल के स्टेशनों के नजदीक रहने वाले लोगों को मुफ्त भोजन करवाया गया। आज लगभग 2223 जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया। सभी लोगों के लिए आईआरसीटीसी के द्वारा भोजन तैयार किया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस संकट की घड़ी में पूर्व मध्य रेलवे अपनी जिम्मेवारियों को महसूस करते हुए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होनें बताया कि दानापुर रेल मंडल के आरा, राजेन्द्रनगर टर्मिनल, पटना, दानापुर, दिलदारनगर और किउल स्टेशनों समेत समस्तीपुर, सोनपुर और मुगलसराय डिविजन के विभिन्न स्टेशनों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसा गया। उन्होनें बताया कि आईआरसीटीसी द्वारा पूरी स्वच्छता के साथ भोजन पकाया जा रहा है। राजेश कुमार ने कहा कि रेलवे लगातार ऐसे अभियान चलाती रहेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...