ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / लॉकडाउन में घर से हड़ताली नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन, परिवार के साथ उपवास...

लॉकडाउन में घर से हड़ताली नियोजित शिक्षकों का प्रदर्शन, परिवार के साथ उपवास कर जताया विरोध

31-Mar-2020 01:51 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच  बिहार के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों का हड़ताल घर से ही जारी है। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ घर से ही मोर्चा खोल रखा है। आज शिक्षकों ने अपने परिवार के साथ सामूहिक उपवास कर सहायक शिक्षक,राज्यकर्मी का दर्जा,पूर्ण वेतनमान और सेवाशर्त की मांग को और भी बुलंद किया।

news image

लॉकडाउन में हड़ताली शिक्षक घर को ही आंदोलनस्थल बनाकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षकों ने बालबच्चों समेत उपवास पर बैठ अपना दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया।  शिक्षकों का कहना है कि जबतक सरकार शिक्षकों के हड़ताल के मसले पर अपना स्टैंड क्लियर नहीं करती, हड़ताली शिक्षकों के विरुद्ध हुए बर्खास्तगी निलंबन प्राथमिकी समेत विभिन्न दमनात्मक कारवाईयों को वापस नही लेती शिक्षक हड़ताल बने रहने को बाध्य हैं। 

news image

हड़ताली शिक्षकों का कहना है कि सरकार अगर संवेदनशील होती तो शिक्षकों को सहायक शिक्षक- राज्यकर्मी घोषित करते हुए कोरोना आपदा के बाद ही सही वेतनमान को लेकर वार्ता की लिखित घोषणा करके शिक्षक हड़ताल को अविलंब समाप्त कराती। हड़ताली शिक्षक इस मसले पर लगातार सरकार और उसके आलाअधिकारियों के संज्ञान में दे रहे हैं। लेकिन सरकार इस मसले पर चुप्पी साधकर अपनी बेरुखी ही दर्शा रही है।

news image

इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के सदस्य और टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने कहा कि सरकार को हड़ताली शिक्षकों के मसले पर संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता के साथ पहल करनी चाहिए। कोरोना संकट में सरकार द्वारा चलाये जा रहे आपदा और  राहत अभियानों को मजबूती से जमीन पर लागू करने में शिक्षक समुदाय महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करने को तैयार हैं। 

news image

उन्होनें कहा कि निर्वाचन, जनगणना, आपदा समेत सरकार के तमाम अभियानों की महत्वपूर्ण कड़ी नियोजित शिक्षक ही हुआ करते हैं। हड़ताली शिक्षकों से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराते हुए ही राज्य सरकार कोरोना के खिलाफ सघन कैंपेन की रणनीति बना सकती है।

news image

संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय, प्रदेश सचिव अमित कुमार, शाकिर ईमाम,नाजिर हुसैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत पटेल और प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल विकास ने कहा कि शिक्षा अधिकार कानून की धज्जियां उड़ाते हुए आरटीई के मापदंडों पर खड़े शिक्षकों के साथ भी सरकार उपेक्षापूर्ण व्यवहार उसके शिक्षाविरोधी मानसिकता को ही दर्शाता है। लोककल्याणकारी राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिक जवाबदेही है।

news image

उन्होनें कहा कि सबके लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की जिम्मेवारी को मुनाफाखोरों के हाथों में सौंपने के कारण ही कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर संकट दिख रहा है। आज अगर सरकारी अस्पताल और सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यादा चाकचौबंद होते तो हम कोरोना के खिलाफ मजबूत स्थिति में होते। अभी भी वक्त है शिक्षा और स्वास्थ्य के पूर्ण सरकारीकरण की दिशा में सरकार सोचे। नियोजित शिक्षक कोरोना संकट के खिलाफ सरकार और जनता के साथ मजबूती से खड़े होने को दृढ़संकल्पित हैं। 

news image