ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में पास जारी करने को लेकर नियम पहले से सख्त, अब...

लॉकडाउन में पास जारी करने को लेकर नियम पहले से सख्त, अब राज्य से बाहर की यात्रा का पास केवल DM के आदेश पर

22-Apr-2020 06:40 AM

PATNA : लॉकडाउन के बीच ट्रैवल पास में वीआईपी ट्रीटमेंट का मामला सामने आने के बाद सरकार ने अब पास जारी करने के नियमों को सख्त कर दिया है। राज्य से बाहर जाने के लिए अगर पास लेना है तो अब ऐसा केवल डीएम के आदेश के बाद ही संभव हो पाएगा। बीजेपी विधायक के कोटा प्रकरण के मामले में किरकिरी झेल रही नीतीश सरकार ने इस मामले में नियमों को सख्त करने का फैसला लिया है।


राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ही नियमों को सख्त करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद अब राज्य से बाहर के लिए ट्रैवल पास केवल जिलाधिकारी के आदेश के बाद ही जारी करने का फैसला किया गया है। इसके लिए भी नियम और शर्तें रखी गई है अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी हो या किसी की मौत हो गई हो तभी दूसरे राज्यों के लिए ट्रैवल पास जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि नवादा के हिसुआ से विधायक अनिल सिंह को नवादा सदर एसडीओ ने कोटा जाने का पास जारी किया था और इस मामले में एसडीओ के ऊपर गाज गिर गई है। 


बिहार सरकार ने तय किया है कि अगर कोई फर्जी स्पीकर या पास का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि लॉकडाउन का पालन करना ही सबसे बेहतर रास्ता है। कोरोना वायरस के संक्रमण को इसी से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के जो लोग दूसरे प्रदेशों में हैं वह अभी वहीं पर रहेंगे सरकार ने इस बात को एक बार फिर से दोहरा दिया है।