Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
30-May-2020 08:31 AM
SITAMARHI : बिहार में कोरोना संकट के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल रिश्ते को शर्मसार कर अपनी ही चचेरी बहन के साथ एक युवक ने शादी रचा ली है. समाज के मान मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए, पहले तो उसने लॉकडाउन के दौरान घर से बहन को लेकर भागने की जुर्रत की और फिर उसने कजन की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया. दोनों को जब पुलिस ने पटना में पकड़ा तब इस पूरी प्रेम कहानी का पर्दाफाश हुआ.
मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है. जहां घर से भागकर शादी रचाने वाले चचेरे भाई-बहन लॉकडाउन के कारण वापस घर लौटने पर मजबूर हुए. इन दिनों लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं. ये दोनों भी अपने गांव वापस लौट ही रहे थे कि जैसे ही दोनों पटना सिटी इलाके में जीरो माइल के पास पहुंचे, अगमकुआं थाना कि पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया. लेकिन पूछताछ के दौरान जब इन्होंने अपनी प्रेम कहानी पटना पुलिस को बताई, तो पुलिस ने दोनों को घर जाने के लिए छोड़ दिया.
भाई ने बताया कि एक साल से चचेरी बहन के साथ उसका अफेयर चल रहा था. दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. दोनों का प्यार कुछ इस तरह परवान चढ़ा कि दो महीने पहले लॉकडाउन के दौरान ही वह अपनी बहन को लेकर गाजियाबाद भाग गया था. बिहार बॉर्डर से निकलने से पहले से ही उसने चचेरी बहन की मांग में सिंदूर डाल दिया था. रिश्ते में भाई-बहन लगने के बावजूद भी दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचा ली थी. उसने आगे बताया कि जब उसके पिता ढूंढने निकले तो दोनों उनके हाथ लग गए. जिसके कारण उन दोनों को वापस घर की ओर रुख करना पड़ा.