ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

लॉकडाउन में बुरे फंसे बौद्ध भिक्षु, बोधगया में विदेशी करेंसी को कोई लेने वाला नहीं

09-Apr-2020 07:38 AM

GAYA : कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. आज लॉकडाउन का 16वां दिन है. जो लोग जहां थे 16 दिन से वहीं फंसे है. वहीं बोधगया के थाई मंदिर में 62 थाई पर्यटक और बौद्ध भिक्षु लॉकडाउन में फंसे हैं. थाई करेंसी रहने के कारण ये जरूरत का सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं.

लॉकडाउन में जहां एक तरफ लोग पैसे के अभाव में भूखे पेट सो रहे हैं तो वहीं  बोधगया के थाई बौद्ध मॉनेस्ट्री में पैसे रहने के बाबजूद भी जरूरत के सामानों की खरीददारी नहीं कर पा रहे है.  बोधगया के थाई बौद्ध मॉनेस्ट्री में थाई करेंसी का एक्सचेंज नहीं हो पाने से जरूरत की सामान की खरीददारी करने में परेशानी हो रही है. कुछ ही इंडियन करेंसी बचे है उसी से किसी तरह गुजारा करना पड़ रहा है. वहां फंसे पर्यटक का कहना है कि दुकानदार हमारे देश की करेंसी ले नहीं रहा है और  थाई करेंसी इंडियन करेंसी में एक्सचेंज भी नहीं हो रहा है. जिससे हमे पैसे रहते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


वहीं थाई मॉनेस्ट्री के इंचार्ज ने बताया कि थाईलैंड के पर्यटक और बौद्ध भिक्षु सहित 62 लोग फंसे है. इसमें से कई लोगों का वीजा खत्म हो चुका है. वीजा एक्सटेंशन नहीं हो पा रहा है.  लॉकडाउन का फैसला भारत सरकार का  है लोग इसका पालन भी कर रहे है. लेकिन सरकार को लॉकडाउन के पहले व्यवस्था करनी चाहिए थी ताकि विदेशी पर्यटकों व दूसरे देशों से आये बौद्ध भिक्षु को यह परेशानी उठानी न पड़े.