बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 01:44 PM
MUZAFFARPUR : लॉकडाउन में शादियों पर ब्रेक लग गया है। लगन के इस दौर में बैंड बाजा बारात की आवाज बंद हैं। शादी के दौरान सड़कों पर होने वाले नागिन डांस का नजारा नहीं दिख रहा है। लेकिन कोरोनवा संकट के इस कठिन दौर के बीच मुजफ्फरपुर में एक जोड़ी शादी के अटूट बंधन में बंध गयी। लेकिन इस मौके पर न तो बैंड बजा न डांस हुआ और न बारातियों की भीड़ जमा हुई।
जिले के कटरा के विशुनपुर गांव में ये लॉकडाउन वाली शादी देखने को मिली है। औराई के रामपुर से दुल्हा गोविंद कुमार ठाकुर बाइक से ही मास्क लगाये शादी करने पहुंचे। बिना बैंड-बाजा के नाच-गाना के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। गोविंद की शादी फरवरी में तय हुई थी। डेट फिक्स नहीं हुआ था लेकिन इस बीच लॉकडाउन हो गया। पहली बार 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू किया गया था इसलिए शादी की डेट 20 अप्रैल को फिक्स कर दी गयी लेकिन इस बीच लॉकडाउन आगे बढ़ गया ।
लेकिन घरवालों ने तय किया कि सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी पूरी करायी जाएगी। गोविंद महज चार लोगों की बारात लेकर शादी करने पहुंचे। उधर वधू पक्ष ने भी अपने रिश्तेदारों को नहीं बुलाया। शादी के रस्मों को दुल्हा-दुल्हन के साथ-साथ बारातियों ने भी मास्क पहन कर पूरी की। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया। शादी यादगार हो गयी बाइक से पहुंचा दुल्हा, दुल्हन को विदा कर अपने घर ले गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...