ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / लॉकडाउन में छूट का दायरा केंद्र ने बढ़ाया लेकिन बिहार में कोरोना के...

लॉकडाउन में छूट का दायरा केंद्र ने बढ़ाया लेकिन बिहार में कोरोना के बढ़ते दायरे से आफत

25-Apr-2020 06:23 AM

PATNA : लॉकडाउन के बीच शर्तों के साथ नई छूट का दायरा केंद्र सरकार ने बढ़ा दिया है। आज से यह छूट लागू भी हो रही है लेकिन बिहार में जिस तरह कोरोना वायरस में अपना दायरा बढ़ाया है उसके बीच यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या बिहार में केंद्र की तरफ से दी गई नई छूट को लागू करना सही होगा। केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई नई गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी लेकिन बावजूद इसके राजधानी पटना और बाकी जिलों में लोग छूट की उम्मीद लगाए बैठे हुए हैं। 


केंद्र सरकार की तरफ से शर्तों के साथ जो छूट दी गई है उसमें कहा गया है कि अब जरूरी के साथ-साथ गैर जरूरी सामान की दुकानें भी खुल सकेंगी। नगर निगम क्षेत्र से बाहर मार्केट परिसर में दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है जबकि निगम क्षेत्र में आने वाले बाजार 3 मई के बाद ही खुलेंगे। केंद्र की इस नई गाइडलाइन में शर्त यह है कि 50 फीसदी कर्मचारी ही किसी संस्थान या प्रतिष्ठान में काम करेंगे। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन करना होगा। 


केंद्र की इस गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर हॉटस्पॉट और कोरोना जोन को लेकर चर्चा है। अब ऐसे में बिहार सरकार को यह तय करना है कि किन इलाकों में केंद्र की तरफ से दी जाने वाली छूट लागू रहेगी और किन इलाकों में नहीं। बिहार के कई नए जिले लगातार कोरोना की चपेट में आए हैं। राजधानी पटना सहित मुंगेर, नालंदा, बक्सर, कैमूर, रोहतास जैसे जिले लगातार कोरोना के चपेट में हैं।