बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
28-Mar-2020 01:15 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों से हाथ जोड़ कर लॉकडाउन की अपील की है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए बीमारी को काबू में किया जा सके । लेकिन सुपौल में ये अपील बेअसर होती दिख रही है ।इसे कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों की मिलीभगत की बात इसमें सामने आ रही है।
जिले में ईंट भट्ठा संचालक लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। त्रिवेणीगंज में थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के लालपट्टी गांव में अवस्थित एक ईंट भट्टे में सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के बावजूद काम पर लगे हुए हैं। मजदूरों के ईंट-भट्ठे पर काम करता हुआ वीडियो तेजी से जिले में वायरल हो रहा है। बावजूद इस पर पुलिस प्रशासन मौन दिख रहा है।
सूत्रों का कहना है कि ईंट भट्ठा संचालक उंची रसूख वाला व्यक्ति है। बताया जा रहा है कि ईंट-भट्ठा मालिक का त्रिवेणीगंज अनुमंडल के बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना है।ऐसे में पुलिस तमाम नियमों के टूटने के बावजूद अनदेखी कर रही है।खैर बात जो भी हो लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद एक बात तो साफ है कि सभी नियम कानून गरीबों के लिए हीं बना है पूंजीपति भले ही इसे ठेंगा दिखाते रहे फ़िर भी अधिकारी के नाक के बाल ही बने रहेंगे।