ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / लॉकडाउन की दर्दनाक तस्वीर, बेटी की टली शादी तो पिता ने गोली मारकर...

लॉकडाउन की दर्दनाक तस्वीर, बेटी की टली शादी तो पिता ने गोली मारकर किया सुसाइड

24-Apr-2020 07:46 AM

JAHANABAD : लॉकडाउन की एक दर्दनाक तस्वीर बिहार के जहानाबाद से सामने आई है, जहां लॉकडाउन के कराण बेटी की शादी टल जाने से परेशान पिता ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया  है. 

मामला कल्पा थाना क्षेत्र के छोटी कल्पा गांव की है जहां के रहने वाले शिवाधार सिंह उर्फ बाढ़ों सिंह ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. उन्होंने अपने सिर में गोली मारी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जिससे उसने गोली मारी है, वह हथियार अवैध बताया जा रहा है. 

मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी बहन की शादी तय थी. डेट भी फिक्स था. 19 अप्रैल को तिलक और 25 अप्रैल को बारात आने वाली थी. इसकी सारी तैयारियां कर ली गई थी. लेकिन लॉकडाउन 2 के बाद इसे स्थगित करना पड़ा. जिसके बाद से ही पापा परेशान चल रहे थे. 

बुधवार की रात वह अपने परिजनों से खाना खाने को कहकर खुद कुछ देर के लिए बाहर चले गए. आने के बाद जब परिजनों ने उनसे खाने को कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया और पहले तल्ले पर स्थित अपने कमरे में चले गए. कुछ देर बाद ही गोली चलने की जोरदार आवाज सुनाई दी. आवाज सुनने के बाद जब सब ऊपर के कमरे की ओर गए तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वहीं मामले की जांच कर रही है.