बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
03-May-2020 07:49 AM
PATNA : बिहार में शनिवार को कोरोना के 15 नए केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 481 हो गई है। शनिवार को एनएमसीएच में एक मरीज की भी मौत हो गई। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन के तीसरे चरण में बिहारवासियों को राहत मिलने जा रही है।अब 17 मई तक जारी रहने वाले लॉकडाउन में बिहार के 33 जिलों को राहत मिलेगी। इस दौरान कई सेवाओं में ढील देने का फैसला सरकार ने लिया है।
बिहार में पांच जिले रेड, 20 ऑरेंज और 13 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं। इस प्रकार बिहार के 33 जिलों में ज्यादा रियायत मिलेगी। वहीं इ-कॉमर्स कंपनियां अब ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले क्षेत्रों में गैर जरूरी सामान की बिक्री कर सकेंगी, पर रेड जोन में सिर्फ जरूरी सामान को बेचने की इजाजत होगी। मतलब अब जिन क्षेत्रों में संक्रमण के मामले नगण्य हैं, वहां मोबाइल, फ्रीज जैसी चीजें भी इ-कॉमर्स कंपनियों से मंगाया जा सकता है।शनिवार को गृह मंत्रालय ने साफ किया कि ग्रीन व ऑरेंज जोन में हेयर कटिंग सैलून खुलेंगे।
देशभर के जिलों को ‘रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन’ में बांटा गया है। इसी आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में गतिविधियों की अनुमति मिली है। विशेष ट्रेनों को छोड़ अन्य ट्रेनें, उड़ानें, स्कूल-कॉलेज, शॉपिंग मॉल अभी बंद ही रहेंगे़ रेड जोन (कंटेमेंट के बाहर) के शहरी क्षेत्रों में 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ निजी कार्यालयों में कामकाज होगा। सरकारी दफ्तरों को लेकर गाइलाइन पहले ही जारी की जा चुकी है। रेड जोन के ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल को छोड़ कर सभी दुकानें खुलेंगी। ग्रीन जोन में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ बस व डिपो के संचालन की अनुमति होगी। महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जायेगी।